Home » देश » पुलिस ने चलाए जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस ने चलाए जागरूकता कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views

नशा मुक्त समाज अभियान के तहत चौकी कालांवाली व थाना औढ़ा ने चलाए अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम*

 ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस ने जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमें आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे जागरूक कर रही हैं । जिला पुलिस के अधिकारी गांव के सरपंच और मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक कर डबवाली को नशा मुक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श करके प्लान तैयार किया जा रहा है । इसी कड़ी में प्रभारी कालांवाली  PSI सतपाल ने गांव तारुआना व थाना औढ़ा के सब इंस्पैक्टर बनवारी लाल ने गांव नुहीयांवाली में लोगों को नशे से बचने  व नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु जागरूक किया ।

प्रभारी चौकी शहर कालांवाली PSI सुनील कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की टीमें आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है । शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । इन दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना में  देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices