आज दिनांक 21.04. 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा की अध्यक्षता तथा महिला प्रकोष्ठ कमेटी व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी डा.प्रीत कौर के संयोजन में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत पोषण आहार सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी डॉ विक्रम जीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सभी के हार्दिक अभिनंदन की गई सर्वप्रथम प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए अभिन्न अंग है।संतुलित आहार स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है। प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन करता है। और ह्रदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।उचित पोषण मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है, मूड और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करता है। डॉ प्रीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि , आधुनिक समय में इंसान फास्ट फूड का सेवन अधिक मात्रा में करने लगा है। पोषक आहार खाने से कई कारणों से स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने और बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पोषक आहार सम्बन्धित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की । महाविद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए बढ़ चढ़ कर भाग लिया।। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।अंत में डा. प्रीत कौर ने सभी स्टाफ सदस्यों और छात्राओं का धन्यवाद किया ।जिन्होंने आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पोषण आहार सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
