Home » देश » सरकार के गेंहू खरीद के सभी दावे फेल हुए

सरकार के गेंहू खरीद के सभी दावे फेल हुए

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views

सरकार की तरफ से गेंहू खरीद, उठान व भुगतान का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करना चाहिए- बजरंग गर्ग

गेंहू की गाड़ी गोदाम में लगाने के नाम पर एफसीआई के अधिकारी खुले पैसे लेने का जो खेल खेल रहे है उनके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करें- बजरंग गर्ग

सरकार को सरकारी गेंहू की खरीद पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए- बजरंग गर्ग

गेंहू का समय पर उठान ना होने के कारण गेंहू मण्डी व सड़कों पर खराब हो रही है- बजरंग गर्ग

गेंहू की खरीद व उठान लेट होने के कारण करोड़ों रुपए की गेंहू की फसल जलकर व बारिश से खराब हो गई है सरकार को तुरंत किसान की गेंहू के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

गेंहू उठान के ठेकेदार व सरकारी अधिकारी गेंहू उठान के नाम जो 3 रुपए से 6 रुपए तक बोरी मांग रहे है सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार को सरसों, नरमा, बाजरा, मुग, गेंहू, धान व हर अनाज खरीद पर पहले की तरह आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त देनी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकारी अधिकारी व ठेकेदार की लाहपरवाही के कारण गेंहू उठान में देरी होने पर घटती आने पर घटती के पैसें आढ़ती के ना काटकर उसका पैसें अधिकारी व ठेकेदारों से रिकवरी की जाएं- बजरंग गर्ग

फतेहाबाद- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने अनाज मण्डी में व्यापारियों की मीटिंग व गेंहू खरीद का जायजा लेने पर कहा कि मुख्यमंत्री के गेंहू खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करने के सभी दावे फेल सिद्ध हुए है। जबकि 48 घंटे में गेंहू का उठान नही हो रहा है तो भुगतान सरकार कैसे करेगी। सरकार ने गेंहू उठान का टैंडर लेट दिया और मण्डियों में बारदाना भी लेट देने के कारण भी गेंहू उठान में देरी हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की लाहपरवाही के कारण लाखों मैट्रिक टन गेंहू मण्डी व सड़कों में पड़ी है। गेंहू का उठान सिर्फ 31 प्रतिशत मण्डियों में हुआ है। गेंहू का समय पर उठान ना होने के कारण गेंहू मण्डी व सड़कों पर खराब हो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि गेंहू की खरीद व उठान लेट होने के कारण करोड़ों रुपए की गेंहू की फसल जलकर व बारिश से खराब हो गई है। सरकार को तुरंत किसान की गेंहू के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए और सरकार को सरकारी गेंहू की खरीद पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सकें। श्री गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से गेंहू खरीद, उठान व भुगतान के पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि गेंहू उठान के ठेकेदार व सरकारी अधिकारी गेंहू उठान के नाम जो 3 रुपए से 6 रुपए तक बोरी मांग रहे है। सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गेंहू की गाड़ी गोदाम में लगाने के नाम पर एफसीआई के अधिकारी खुले पैसे लेने का जो खल रहे है उनके खिलाफ भी सरकार को सख्त कार्रवाई करें और जो सरकारी अधिकारी गेंहू खरीद व उठान में लाहपरवाही करे सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को सरसों, नरमा, बाजरा, मुग, गेंहू, धान व हर अनाज खरीद पर पहले की तरह आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त देनी चाहिए और सरकारी अधिकारी व ठेकेदार की लाहपरवाही के कारण गेंहू उठान में देरी होने पर घटती आने पर घटती के पैसें आढ़तियों का ना काटकर उसका पैसें अधिकारी व ठेकेदार से रिकवरी की जाएं क्योंकि सरकारी एजेंसी द्वारा गेंहू खरीद के बाद गेंहू सरकार की हो जाती है ऐसे में उसके घटती के पैसें आढ़तियों से काटना सरासर गलत है जिसे किसी कीमत पर सहन नही किया जाएगा।इस अवसर पर अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू,वैश्य समाज के जिला प्रधान सुरेंद्र मित्तल, महिला जिला प्रधान नेहा मित्तल,उप प्रधान राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सचिव रमेश तनेजा,रमेश नागपाल, सचिव राजेंद्र जिंदल, सहसचिव प्रवीण कुमार गर्ग, कैशियर संजय कुमार, बद्री प्रसाद, राजेंद्र कुमार, बलवान शर्मा, मोहन मित्तल, व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सह सचिव निरंजन गोयल आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices