Home » देश » वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों को मिली पीएचडी की उपाधि

वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों को मिली पीएचडी की उपाधि

Facebook
Twitter
WhatsApp
110 Views

विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुकार गुरभेज सिंह ढिल्लों को पीएचडी की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में लिजेंडरी पीस अवार्ड कौंसिल की तरफ से प्रदान की गई। इस दौरान भारतीय सफाई आयोग की वाइस चेयरमैन अंजना पंवार व एलपीएसी की तरफ से डायरेक्टर नानक सिंह, तरविंद्र सिंह, सीईओ सुरजीत कौर, चेयरपर्सन गुरमिंद्र कौर, विशेष अतिथि भाजपा नेता भ्रमपाल नागर, राधिका सेतिया, एसके भारद्वाज, एमपी चौधरी, सीमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में देश-विदेश में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर दी गई है। बता दें कि लिजेंडरी पीस अवार्ड को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ को-ओपरेट अफेयर, नीति आयोग व मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई की तरफ से मान्यता है। इस उपलब्धि पर डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुझे पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने इस उपाधि से अब और ज्यादा गंभीरता से ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices