नशा तस्करों के धरपकड़ अभियान में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एएनसी डबवाली ने करीब 25 लाख रुपये की 52.4 ग्राम हेरोईन व बूलेट मोटरसाईकिल सहित एक को दबोचा*
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से लाखों रुपये की 52.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व बूलेट मोटरसाईकिल सहित आरोपी सन्नी पुत्र बलवीर सिंह निवासी वार्ड न. 9 रामदेव वाली गली न0 1 मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि बताया कि ASI रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध बस अड्डा मंडी डबवाली से होते हुऐ भाटी होस्पिटल वाली गली मंडी डबवाली मे जा रहे थे तो भाटी हॉस्पिटल वाली गली मे बुलेट मोटरसाइकिल पर एक नौजवान लड़का बैठा दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देख कर मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके चलने लगा तो बुलेट मोटरसाइकिल बंद हो गई जो ASI ने शक की बिनाह पर सरकारी गाडी को मोटरसाइकिल के पास लगा कर साथी कर्मचारियों की सहायता से मोटर साईकिल पर बैठे बिठाऐ नौजवान लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी सन्नी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।



