Home » देश » साइबर सेल ने बैल जम्पर को काबू कर भेजा जेल

साइबर सेल ने बैल जम्पर को काबू कर भेजा  जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्दशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बेल जम्पर को काबू कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन मोर ने बताया कि सूचना के आधार पर एक बेल जम्पर को काबू कर जेल भेजा गया है । आरोपी बेल जम्पर की पहचान तरसेम सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी ख्योवाली थाना लंबी पंजाब हाल निवासी अक्कांवाली जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । आरोपी सागर इससे पहले अदालत से अभियोग न. 167/2021 धारा 457,380 भा.द.स. अभि. न. 131/2020 धारा 160,188 भा.द.स. में बेल जम्पर घोषित था । आरोपी को अभियोग न. 586/2022 धारा 174 ए में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices