सिरसा। स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है और शतरंज में जीत के लिए न केवल स्वस्थ मस्तिष्क होना चाहिए, बल्कि जो व्यक्ति योग एवं ध्यान साधना का समय समर्पित करते हैं, उनके मन से डर
तो निकलता ही है, उसके साथ-साथ मर्यादा का निवास भी होता है। यह शब्द देव प्रकाश मोंगा मैमोरियल जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, जिसमें राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न गु्रपों के लडक़े व लड़कियों का चयन किया जाना था, का आयोजन जिला स्तरीय शतरंज संघ के तत्वावधान में मोंगा परिवार के सहयोग एवं सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल, खजांची नकुल मोहंता के सहयोग से सिरसा क्लब में किया गया, में बोलते हुए पदम सिंह ठाकुर चेयरमैन जिला उपभोक्ता संरक्षण कमीशन सिरसा ने कहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों व उनके साथ आए अभिभावकों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल मोबाइल से दूर रहें, बल्कि कुसंगति का शिकार होने से भी बच जाते हंै। परन्तु यह सभी माता-पिता नहीं कर पा रहे, जो कि होना चाहिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते समय विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सचिव राजेश गोयल एवं खजान्ची नकुल मोहंता एवं संस्था के पदाधिकारी प्रधान रविंद्र चौधरी एडवोकेट, सीनियर उपप्रधान वीके गर्ग, पूर्व नैशनल खिलाड़ी लालजी गुप्ता भी उपस्थित थे। संस्था प्रधान ने अपने सम्बोधन में बच्चों व अभिभावको को मुख्य अतिथि के सन्देश को कार्यान्वित करने में अपेक्षित सहयोग देने हेतु संस्था की ओर से आश्वासन दिया। पूर्व नैशनल खिलाड़ी अमरजोत सिंह एवं रविंद्र मोंगा एडवोकेट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अंडर-7, 13, 17 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता सोनीपत में 3 व 4 मई 2025 को एसआरएम यूनिवर्सिटी में होगी एवं अंडर-9, 15 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता फरीदाबाद में 24 व 25 मई को होगी, वहीं अंडर-11, 17 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता झ्ज्जर में होगी। प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-17 आयु वर्ग के लडक़ों के गु्रप में मिवांश बियानी, दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा ने प्रथम, तनुष गुप्ता तथा इसी आयु वर्ग की लड़कियों के गु्रप में सेंट एमएसजी स्कूल सिरसा की जोई ने प्रथम व गुरसीरत कौर, गुरनानक पब्लिक स्कूल सिरसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैस्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
