सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन ने बुधवार को डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा कृष्ण लाल मिड्ढा के कार्यालय में जींद सहित हरियाणा के अकारण हटाए गए होमगार्ड के जवानों की बिना शर्त वापसी को लेकर चंद्रपाल तंवर प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील अग्रोहा, मीडिया सलाहकार राजेश कुमार और सतबीर चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा में सैकड़ों होमगार्ड जवानों को बिना नोटिस के बिना कमेटी गठित किए गलत तरीके से हटाया दिया गया। जिस कारण उन जवानों के समक्ष परिवार के पालन-पोषण की भी समस्या आन खड़ी हुई है। ड्यूटी के लिए जवान लंबे समय से धक्के खा रहे हंै, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। सतवीर चौहान मीडिया सलाहकार ने बताया कि डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गलत तरीके से हटाए गए जवानों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जायेगा। जवान महेंद्र, उपेंद्र, प्रवीण, नानक, राजेश, रविंदर चहल ने मांग की कि सालों से भटक रहे गलत तरीके से हटे हुए जवानों की जल्द बिना शर्त वापसी करवाई जाए, ताकि वे अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकें।
ऑल इंडिया होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
