Home » देश » नशा मुक्त समाज अभियान में करवाई खेल प्रतियोगिताएं

नशा मुक्त समाज अभियान में करवाई खेल प्रतियोगिताएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
115 Views

बवाली पुलिस की टीमें नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करने के साथ साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने का भी कर रही है काम*

पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों के खेल मैदानों में जाकर नशा मुक्ति कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है जिससे युवाओं में नशे से दूर रहने व खेलों की ओर अपना ध्यान लगाकर अपनी जीवन शैली सुधारने के लिए प्रेरित करने में काफी हद तक सफल रही है । पुलिस की  टीमें नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ साथ नशा पीड़ितों में नई ऊर्जा भरते हुए उन्हें इलाज करवाने व नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है । जागरूकता अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी व प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने साहब राम स्टेडियम गांव चौटाला में , एसपीओ शमशेर सिंह थाना कालांवाली ने गांव देसूमकाना में, एसपीओ सतपाल सिंह चौकी गोरीवाला ने गोरीवाला में व एसपीओ गुरजंट सिंह थाना औढ़ा ने गांव जलालआना में युवाओं को खेलों का महत्व बताते हुए नशे से  दूर रहने व अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

             खेल के मैदानों में पहुंचे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है । हमे नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम,  नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए और कहा  कि डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है । युवाओं को खेलों में रुचि लेनी चाहिए । खेलों से शरीर स्वस्थ व मन शुद्ध रहता है । खेल दिमाग को नई ऊर्जा प्रदान करता है । प्रतिदिन खेलों में भाग लेने से नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है । डबवाली पुलिस के नशा मुक्त डबवाली अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें । नशा तस्करों को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता । नशा करने वालों, तस्करी एवं उन से जुड़े व्यक्तियों की भी विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है ।

              उन्होंने सभी को व स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देवें या कन्ट्रोल रुम न.7082014523 तथा 01668299100 पर । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices