डबवाली के खुईयां मलकाना गांव में एडीसी व एसपी ने किया रात्रि ठहराव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, शिकायतोें का जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस अधीक्षकों को महीने में अपने जिले के किसी एक गांव में रात्रि ठहराव करने और उनकी समस्याएं सुनने के आदेश दिये थे । जिसमें नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था, बिजली पानी व स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करने के बारे कहा गया था । जो इसकी अनुपालना में जिला डबवाली के एसपी व एडीसी ने बीते बुधवार गांव खुईयां मलकाना में रात्रि ठहराव किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी । इस मौके पर एसपी के साथ सभी अधिकारियों ने गांव में गश्त कर गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा की युवाओ में बढती ड्रग्स की प्रवृति को हर हाल में रोकना है । इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होगें । यदि गांव में किसी व्यक्ति द्वारा ड्रग्स बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें ताकि समय रहते उस पर ठोस कार्यवाही की जा सके ।
इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए मौजूद युवाओं को कहा कि खेल हमारे शारीरिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है । खेले हमारे शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाते हैं । खेल हमें शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचाते हैं । खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है । यह हमारी ध्यान क्षमता और मनोयोग्यता को विकसित करता है । यह हमारा आत्मविश्वास बढ़ाता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है । खेल खेलने से हम बुरे विचारों को त्याग देते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं । उन्होंने युवाओं से कहा कि हम खेल खेलकर नशे जैसे बुरे कामों से मुक्ति पा सकते हैं । उन्होने गांव के सरपंच व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से गांव में समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाने का अनुरोध किया । खेलों से जुड़कर ही युवा व बच्चे बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं । उन्होने कहा कि इस अभियान में पुलिस कर्मचारी भी गांव-गांव जाकर खेलों के बारे में युवाओं को जागरूक कर उन्हें खेलों से जोड़ रहे हैं ।
पुलिस अधीक्षक ने गांव में सभी मौजूद ग्रामीणों को ग्राम प्रहरी के बारे में बताया और कहा गया कि आपके गांव का प्रहरी , गांव की कोई भी समस्या हो तो आप तुरंत अपने प्रहरी के माध्यम से पुलिस को बताए । प्रहरी के माध्यम से आप कोई भी सूचना दे सकते जिसमे कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धन्धो में शामिल लोग इत्यादि हो । जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा । गांव में शराब पीकर परिवार व बच्चों के साथ कोई झगड़ा या मारपीट करता है तो उसकी सूचना आप तुरंत प्रहरी को दो या डायल 112 पर कॉल करें । उन्होने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे व प्रत्येक नशा पीड़ित पर एक व्यक्ति उसे दवाई दिलवाने में सहयोग करे व उसे नशा छुड़वाएं । नशा मुक्ति टीम भी इस कार्य में जोर-शोर से लगी हुई है और नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हे सरकारी अस्पताल से काउंसलिंग करवाकर उनका इलाज करवा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने गांव में मौजूद बुजुर्ग व्यक्तियों से बातचीत की गई व नौजवानों को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया । गांव के आपराधिक किस्म के व्यक्तियों बारे जानकारी हासिल की गई तथा हिस्ट्रीशीटर के बारे पूछा । इस रात्रि ठहराव के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांव के सरपंच व ग्रामीणों से उनके गांव में कानून व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा हुई । ग्रामीणों ने फिरनी की रोड व स्टेडियम के रास्ते को पक्का करवाने व गांव में लाईटों को प्रबंध करवाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई । प्रबंधक थाना सदर को गांव से संबंधित मामलों में न्याय संगत व क़ानून संगत कार्यवाही करने बारे निर्देश दिये गये । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़, प्रभारी थाना सदर निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, प्रभारी सुरक्षा शाखा उप नि. सुभाष चंद्र व अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित सरपंच खुईयां मलकाना रमनदीप कौर, पंच, नम्बरदार व ग्रामीण मौजूद थे । कार्यक्रम में एडीसी व एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे व उन्होने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को जल्द उनका निपटान करने का आदेश दिया । ग्रामीणों ने डबवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ किए गए कार्यों की प्रशंसा की व इस कार्य में पूरे गांव द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।



