सिरसा। सेंट जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर एक सेमिनार का आयोजन किया गयाए जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई महिलाओं ने अपने अनुभव और ज्ञान छात्राओं के साथ सांझा किया। सेमिनार में डायरेक्टर वीमैन एंड चाइल्ड वेल्फेयर हरियाणा की दर्शना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अंजू डूमरा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ता शिक्षाविद् राज रानी मल्हन, लेखिका डा. शील कौशिक और ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रतिनिधि बीके वीनू दीदी ने भाग लिया। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में काम करने के अनुभव और चुनौतियों के बारे में बताया और छात्राओं को प्रेरित किया। सेमिनार में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रतिनिधि ने मेडिटेशन और आत्म-सशक्तिकरण पर अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर सेंट जेवियर स्कूल रानियांए सेंट जोसेफ हाई स्कूल डबवाली, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल हिसार, सेंट जेवियर स्कूल सिरसा की छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व और अपने जीवन में इसके अनुप्रयोग के बारे में जागरूक करना था। इस सेमिनार का आयोजन प्राचार्य फादर सेल्वाराज पीटर ने किया। उन्होंने कहा कि सैमीनार का उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के मार्ग पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर लोकल सुपीरियर फादर एलबर्ट, काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन फादर जेरी लोबो, पेरिश प्रीस्ट फादर मेनीनो गोम्स, मैनेजर फादर डोमिनिक फल्काओ भी उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में, छात्राओं ने अपने अनुभव और ज्ञान को सांझा करने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
