Home » देश » केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर 5 को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर 5 को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
105 Views

सिरसा। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर 5 मई को हिसारिया बाजार स्थित एनडीए एवं हलोपा कार्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सिलसिले में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की है। साढ़े 9 वर्षों तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए प्रत्येक वर्ग को राहत दी, सुशासन की स्थापना की और विकास को रफ्तार दी है। ऐसे में उन जैसे नेताओं के जन्मदिवस पर हम रक्तदान जैसे प्रकल्पों के जरिए समाज में अपना योगदान दें तथा उनके मार्गदर्शन में प्रदेश व देश हित में कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices