Home » देश » युवा खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे अहम जानकारी दी

युवा खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे अहम जानकारी दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
107 Views

डबवाली पुलिस टीम ने गांव चोरमार में युवाओं के साथ क्रिकेट खेल खेलकर खिलाड़ियों को नसों के बारे में जागरूक किया

           पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार थाना औंढा पुलिस टीम ने गांव चोरमार में युवाओं के साथ क्रिकेट का खेल खेलकर मौजूद युवा खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे अहम जानकारी दी गई ।

               पुलिस टीम नें युवाओं ने खिलाड़ियों से कहा कि नशा नाश की जड़  है । नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,और,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है। नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके। ।

             उन्होने  क्रिकेट खेल रहे युवाओ व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि युवा देश की शान है। युवाओ को नशे से दूर रहकर समाजहित व देशहित में कार्य करने चाहिए वंही युवाओ को खेलो में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कब्बडी, क्रिकेट,बालीवाल,फुटबाल जैसी खेलें खेलनी चाहिए। ओर नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । उन्होने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices