Home » देश » जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है

जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है 

Facebook
Twitter
WhatsApp
105 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी ने शहर डबवाली में लोगों को नशे के बारे में जागरूक किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।

              पुलिस आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है । शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना में  देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices