नशा तस्करों को किसी भी सुरत में नही बख्शा जायेगा-एएनसी
पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने सुखेरा खेड़ा से एक युवक को 2 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान सुभाष चन्द्र पुत्र जी सुख राम वासी निवासी अबुबशहर जिला सिरसा के रुप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी इंस्पैक्टर गजराज सिंह ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त प़डताल अपराध व नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु सुकेरा खेडा से गांव आसा खेडा की तरफ जा रहे थे और जैसे ही बाबा धमन की ढाणी के पास पहुचे तो गांव आसा खेडा की तरफ से एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में प्लास्टिक कट्टा रग सफेद लेकर खड़ा था । एएसआई रणजोध सिंह ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उस युवक को कट्टे सहित काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद होने पर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी सुभाष चन्द्र को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।



