Home » देश » सुनील जांगड़ा सर्वसम्मति से बने एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष

सुनील जांगड़ा सर्वसम्मति से बने एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
93 Views

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी चोपटा की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव हुआ। जिसमें सुनील कुमार जांगड़ा को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इंदिरा देवी को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। सुनील कुमार जांगड़ा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सभी स्टाफ  सदस्यों तथा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया। इस दौरान उनकी माता राजबाला देवी, उनके अनुज दिनेश कुमार जांगड़ा तथा अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सुनील कुमार तथा उनके भाई अनुज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे पहले प्रबंधन समितियों ने कार्य किया है, वैसे ही यह समिति भी और बढ़-चढक़र आगे कार्य करवायेगी। इस दौरान प्राचार्य रामेश्वर दास भादू ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य कुलदीप दलाल, अनीता देवी स्टाफ  प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान सरदार कुलवंत सिंह समाजसेवी तथा डा. परमानंद समिति के सदस्य और ग्राम पंचायत के पंच रुचि रानी तथा प्रबंध समिति के सदस्यों में राजेंद्र कुमार सोनी, ज्योति, सुनीता, धर्मवीर, पुरणचद, शिक्षाविद् महिपाल और सीताराम उपस्थित थे। स्टाफ  सदस्यों में जगबीर, वीरेंद्र, रविंद्र सोनी, मीनाक्षी, पुष्पा देवी, मंजू, नीरज, प्रदीप, परवेज, राजवीर, राकेश के साथ अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सभी स्टाफ  सदस्यों ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए सुनील जांगड़ा का धन्यवाद किया। स्कूल प्राचार्य रामेश्वर दास भादू ने सुनील जांगड़ा को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *