सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बैठक में हरियाणा के विकास जन सेवा और संगठन को लेकर दिए गए निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि हरियाणा को विकसित भारत के संकल्प से और मजबूती से जोड़ने का स्पष्ट मार्गदर्शन है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प में हरियाणा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का मूल मंत्र है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से 30 से 35 गांव में बैठकें की जाएंगी। 250 से 300 लोगों की टोली महीने में एक बार गांवों में जाएगी। गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, टिफिन बैठकें होगी और गांव के लोगों के साथ बैठकर संवाद भी किया जाएगा। रातुसरिया ने कहा कि इस दौरान स्थानीय समस्याओं पर चर्चा होगी और समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के समय, संकट के समय और समाज के हर अच्छे काम में जनता के साथ खड़ा रहने वाला सेवक है। प्रधानमंत्री ने सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण पर विशेष जोर दिया। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाने और स्वच्छता अभियान चलाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष कार्यक्रम चलाने, किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में काम करने, पीएम कुसुम योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित कृषि पंपों को बढ़ावा देने, किसानों को अपनी मेड पर सामूहिक रूप से सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक करने, पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के प्रयास तेज करने, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा देने की बातें कही। रातुसरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार कृषि में नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 1000 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का प्रयास रहेगा। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया विशेष जोर देते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं को बड़े पैमाने पर स्किल इंडिया से जोड़ा जाएगा। हरियाणा कृषि, उद्योग, खेलों, शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत दोनों संकल्पों को साथ लेकर चलना है।
विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प में हरियाणा की रहेगी अह्म भूमिका: रातुसरिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


