Home » देश » छबील लगाकर मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

छबील लगाकर मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
116 Views

सिरसा। स्थानीय शिव चौक पर तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस छबील लगाकर मनाया गया। अखिल भारतीय सेवा संघ व तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की अध्यक्षा तृप्ता चिटकारा ने बताया कि कार्यक्रम में गुरदेव कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गुरदेव कौर ने तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी मिलना अमृत के समान है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से शहर में अनेक स्थानों पर छबीलें लगाकर राहगिरों की प्यास बुझाई गई। इस मौके पर वीना जैन ने तृप्ता चिटकारा के प्रयासों की सराहना की और अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि कि तृप्ता चिटकारा का जीवन सामाजिक व धार्मिक सेवाओं में ही गुजरा है। बहुत लंबे समय से धार्मिक कार्य करती रही हैं और हमें भी इस काम के लिए प्रेरणा देती रहती हैं। हमेशा सभी को गुरुओं के दिखाए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनका पूरा जीवन ही जनसेवा में समर्पित है। इस अवसर पर सुनीता,  वीरपाल, वरिंद्र, जनक राज, आशू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *