डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ ने गदराना निवासी महिला आरोपी को 20.54 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया एएसआई प्रीतम अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये नहर पुल गांव गदराना मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक महिला निवासी गदराना अपने घर पर नशा तस्करी का काम करती है । जो आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो एएसआई ने सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचे तो गली मे मकान के गेट के पास एक महिला खडी दिखाई दी । जो पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर घबराकर एकदम से वापिस अपने घर की तरफ चलने लगी जो शक की बिनाह पर टीम में मौजूद महिला मुख्य सिपाही ने जल्दी से उस महिला को गली मे काबू करके पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर एकदम से घबराकर अपने घर की तरफ जाने बारे मे पूछा तो वह घबरा गई और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी । जो उन्होने किसी नशीले पदार्थ का अंदेशा होने पर राजपत्रित के समक्ष उक्त महिला आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी महिला के ओढे हुये दुपट्टे के पल्लु मे कोई बंधी हुई वस्तु मिली जो अनुभव के अनुसार हेरोइन पाई गई । जो महिला के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी महिला का अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।


