Home » देश » संस्था ने 110 जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

संस्था ने 110 जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। प्रमुख समाजसेवी संस्था जनकल्याण न्यास (रजि.) के अंतर्गत संचालित स्वामी तुरियानंद पतित पावन सेवा प्रकोष्ठ एवं भीष्म पितामह असहाय, वृद्ध एवं विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधान एवं पूर्व नगर पार्षद ओम बहल की अध्यक्षता में 218वां राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डा. गुरकमल मान एमडी मेडिसन (फिजिशियन कंसलटेंट), जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड हैड मास्टर मनफूल सिंह ख्योंवाली रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि डा. गुरकमल मान ने न्यास द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा अपनी ओर से भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के काम आना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा से सुखद अहसास की अनुभूति होती है। जब सिरसा जैसी पावन धरा पर जनकल्याण न्यास संस्था निरंतर सेवा कर रही है। इस अवसर पर मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपने कर कमलों द्वारा 110 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। एक विद्यार्थीको 2 हजार रुपए व एक असहाय परिवार को 1500 रुपए की राशि का आर्थिक सहयोग दिया गया। इस दौरान चाय, समोसे व लड्डू भी वितरित किए। नगर पार्षद सुनील बहल ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्ति बना दिया। रिटायर्ड हैडमास्टर मनफूल सिंह ख्योंवाली ने प्रवचनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी सुपरीडेंट रमेश कथूरिया, रिटायर्ड सेंट्रल बैंक के कैशियर सुभाष बांसल, रिटायर्ड उपमंडल अधिकारी कृषि विभाग जगननाथ ऐलावादी, वन विभाग से गौरव परूथी, एम आर रवि अरोड़ा, सेवानिवृत्त्त केनरा बैंक राजू शर्मा, बिजली बोर्ड अधिकारी देवेंद्र चोपड़ा, सतीश खन्ना फ्रूट आढ़ती, सेवानिवृत्त हैड मास्टर रामेश्वरदास, सतीश आर्य, संस्कार भारती से सुभाष शर्मा, इतिहास संकलन समिति से गंगाधर वर्मा का विशेष सहयोग रहा। अंत में समिति के प्रधान व सभी पदाधिकारियों ने आरकेपी के स्कूल प्रिंसीपल संजीव सिंगल व सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिमन्यु, नरेश, अनू कोचर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में समिति के प्रधान ओम बहल, सचिव रमेश कथूरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर व विशिष्ट अतिथि को बुक्के देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *