Home » देश » गुम हुए फोन असल मालिकों को लौटाए

गुम हुए फोन असल मालिकों को लौटाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views

खोए हुए फोन पाकर मालिक हुए खुश, पुलिस अधीक्षक का किया धन्यवाद

          जिला डबवाली की साइबर सुरक्षा शाखा ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए मई माह में 12 शिकायतों का निपटारा कर लाखों रुपये के गुम हुए 12 मोबाइल फोन बरामद किए । पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने अपने कार्यालय में गुमशुदा मोबाइल फोन के असल मालिको को बुलाकर उन्हें मोबाईल फोन सौंपे ।

         पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला डबवाली की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाइल गुम होने की शिकायत आती रहती है । जिसकी जांच करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने मई माह में 12 मोबाइल फोन की बरामदगी की है और जिनमें से 09 असल मालिक को मोबाईल सौंपे गए । जिनमें यादविंद्र सिंह, दाना राम, राजकुमार, विजय सिंह, मिंटू सिंह, जगदीश, जगजीत सिंह , ललित सेठी व सुखदीप सिंह ने अपने  फोन पाकर खुशी जाहिर की और डबवाली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली ने कहा कि इससे पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *