Home » देश » निर्जला एकादशी पर पद्मावती धाम में लगाई छबील

निर्जला एकादशी पर पद्मावती धाम में लगाई छबील

Facebook
Twitter
WhatsApp
85 Views

सिरसा। डबवाली रोड स्थित माता पद्मावती धाम के संस्थापक दिव्य संत दीपसागर महाराज के दिव्य आशीर्वाद से व संजय गांधी महाराज के सान्निध्य में नजदीक एयर फोर्स स्टेशन डबवाली रोड स्थित पद्मावती धाम में हर वर्ष की भांति समय-समय पर सामाजिक व धार्मिक कार्य होते रहते हैं। इसी शृंखला में शुक्रवार को धाम के संरक्षक व समाजसेवी ललित जैन के जन्मदिन व निर्जला एकादशी के मौके पर ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने का बहुत महत्व है और इससे बड़ा पुण्य मिलता है। इसलिए सभी को ऐसे धर्म के काम में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी में आदमी तो अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन लोगों को अपने घरों के आसपास पशु और पक्षियों के लिए भी पीने के पानी का इंतजाम करना चाहिए। यह भी सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर मानकचंद जैन, विमल जैन, सुभाष वर्मा, सुरजीत, बाबूराम, पवन, राधेश्याम, पीनेश बागड़ी, तरसेम अरोड़ा, नरसिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *