Home » देश » एएनसी स्टाफ की बड़ी कार्यवाही

एएनसी स्टाफ की बड़ी कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
84 Views

नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में करीब 15 लाख रुपये की 292.96 ग्राम हेरोइन व होन्डा सिटी कार सहित एक को दबोचा

*नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगाः-उप नि. सूबे सिंह प्रभारी एएनसी स्टाफ

           डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों  पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा है । साथ ही आदतन नशा तस्करों को पिट एनडीपीएस को तहत लंबे समय के लिए जेल में डालकर पुलिस नशा मुक्त समाज अभियान को और सफल बना रही है । दिन प्रतिदिन भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है । डबवाली पुलिस की टीमें इस कार्य  में लगातार पूरी मेहनत के साथ लगी हुई है । साथ ही आमजन से जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशे से दूर रहने व नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील कर रही है । इसी अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क पर कमरतोड़ कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में करीब 15 लाख रुपये की 292.96 ग्राम हेरोइन व होन्डा सिटी कार सहित एक युवक  को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ जानी पुत्र जग्गा सिंह निवासी गांव आसल जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि ASI सतपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु बस अड्डा गांव धर्मपुरा के पास मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति पंजाब से नशा लाकर हरियाणा में बेचता है । जो आज भी इसी फिराक में है । जो एएसआई ने सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सुचना के अनुसार बताए स्थान सिंहपुरा से टैयोणा पुजारिया रोड पर नाकाबंदी की । जो कुछ देर बाद एक गाड़ी मार्का होंडा सिटी आती दिखाई दी जिसे रुकने की इशारा किया तो गाड़ी का चालक गाड़ी वापस घुमाने लगा तो गाड़ी बंद हो गई  । जो उक्त शख्स को गाड़ी सहित काबू करके राजपत्रित अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन बरामद हूई । जो आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ जानी को अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *