Home » देश » कला, संस्कृति व वीरों की गाथा हमारा गौरव

कला, संस्कृति व वीरों की गाथा हमारा गौरव

Facebook
Twitter
WhatsApp
98 Views

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरिया में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के पांचवें दिन हरपाल व्याख्याता अंग्रेजी ने बच्चों को आज एनईपी-2020 के तहत अनेक भाषाओं की जानकरी बच्चों के साथ सांझी की। उन्होंने हमारी संस्कृति की सराहना की, कौशल का विकास, सशस्त्र बलों/स्वतंत्रता सेनानियों/कलाकारों/प्रतिष्ठित लोगों, स्थानीय नायकों और उनकी गौरव गाथा को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समाज में शिक्षा, संस्कृति व जागरूकता से विकसित भारत बनाने की दिशा मे आगे बढ़ा जा सकता है। प्रवक्ता सुभाष ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से कला, पेंटिंग, डांस, संस्कृति, संस्कार इत्यादि के बारे में बच्चे जानते हैं, जिससे उनका चहुंमुखी विकास होता है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रताप, विकास, राकेश, सविता, साबदीन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *