सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ ने निर्जला एकादशी पर ठंडे जल की सेवा की और इसके महत्व के बारे में बताया। इस दिन ठंडे जल की सेवा करने से प्यासे और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती हैए और यह एक पुण्य कार्य माना जाता है। डा. इंद्र गोयल ने कहा कि निर्जला एकादशी पर ठंडे जल की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है और यह एक धार्मिक कार्य माना जाता है। ठंडे जल की सेवा करने से प्यासे लोगों को राहत मिलती है और उनकी प्यास बुझाई जा सकती है। भीषण गर्मी के मौसम में ठंडे जल की सेवा करने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है और उनकी सेहत में सुधार होता है। निर्जला एकादशी पर ठंडे जल की सेवा करने से आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है और यह एक आत्म-शुद्धि का कार्य माना जाता है। कोई भी सेवा कार्य करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। अखिल भारतीय सेवा संघ के शाखा सचिव अशोक चाचान ने कहा कि प्रत्येक सदस्य अपनी सदस्यता ग्रहण करते हुए सेवा का संकल्प लेता है की वह जब भी कोई अवसर मिलेगा तो वह सेवा में लग जाएगा, यही अखिल भारतीय सेवा संघ का उद्देश्य है। अखिल भारतीय सेवा संघ के सेवा रतन अशोक अरोड़ा ने इस पुण्य कार्य पर सभी सदस्यों को बधाई दी और गोविंद मेहता ने ठंडे जल और मीठे दूध की सेवा की अध्यक्ष सूरज बंसल ने सभी को निर्जला एकादशी की बधाई दी।
कोई भी पुण्य कार्य जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


