चौ. देवीलाल गौशाला में चलाया पौधारोपण अभियान
सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (रजि.) जिला सिरसा द्वारा चौ. देवीलाल गौशाला में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि सिरसा में करीब डेढ़ साल पूर्व महासभा का गठन किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर जरूरतमंद लोगों का सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक सिलाई सेंटर खोला गया है। इसके साथ-साथ गरीब कन्या की शादी में सहयोग की बात हो, विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग, किसी जरूरतमंद के उपचार में सहयोग की बात हो अग्रवाल महासभा ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर सहयोग किया। गुप्ता ने कहा कि महासभा का उद्देश्य अग्रवाल समाज को एकत्रित कर एक मंच पर लाने का है, उन्होंने अग्रवाल समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी अग्रवाल समाज के लोगों से आह्वान किया हमें इन कुरीतियों को दूर करने की सर्वप्रथम अपने घर से शुरूआत करनी होगी। वहीं समाज में नशे की प्रवृति को लेकर भी महासभा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर चौ. देवीलाल गौशाला के प्रधान जोगेंद्र नागपाल ने सर्वप्रथम महासभा का पौधारोपण के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कोरोना के समय में लोगों ने ऑक्सीजन के कारण बड़ी समस्या झेली थी। हजारों लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ा था। भविष्य में वही परिस्थितियां पैदा न हो, इसके लिए हमें अभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। पौधे लगाने ही नहीं, उनके पेड़ बनने तक देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। इस मौके पर महिला प्रभारी मीना गोयल ने कहा कि महासभा महिलाओं के उत्थान में अपनी महत्त्ती भूमिका निभाएंगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाजसेवी कार्यों में अपना योगदान देने के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बांसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश बांसल, नीलकमल सिंगला उपाध्यक्ष, पवन गर्ग उपाध्यक्ष, सीताराम जमालिया उपाध्यक्ष, अनिल जमालिया महामंत्री, भारत भूषण गोयल, भगवानदास, संजीव बांसल, आनंद गोयल, धर्मपाल, मोहन बांसल, निर्मल मरोदिया, महिला प्रभारी मीना गोयल, दर्शना मरोदिया, जोगेंद्र नागपाल प्रधान चौ. देवीलाल गौशाला, धर्मपाल मेहता सचिव, अशोक तनेजा, डा. मुकेश, सोनू डूमरा, सुभाष, सूरजभान सिंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समाजहित कार्यों को प्राथमिकता देगी अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा: मनीष गुप्ता
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


