Home » देश » नछतर सिंह मराड़ विजिलेंस मानिटरिंग कमेटी सिरसा के सदस्य मनोनीत।

नछतर सिंह मराड़ विजिलेंस मानिटरिंग कमेटी सिरसा के सदस्य मनोनीत।

Facebook
Twitter
WhatsApp
91 Views

कालांवाली : हरियाणा सरकार द्वारा विजिलेंस मानिटरिंग कमेटी सिरसा का पुनर्गठन करके माननीय सांसद शैलजा कुमारी सहित बीस सदस्यों को मनोनीत किया है जिनमें जिला सिरसा की पांचों विधानसभाओं के माननीय विधायक, सिरसा व डबवाली के पुलिस अधीक्षक सदस्य होंगे। इनके अलावा इस कमेटी में क्षेत्र की राजनीति में उबरते युवा नेता नछतर सिंह मराड़ झोरड़़रोही पूर्व जिला पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिरसा को भी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह विजिलेंस मानिटरिंग कमेटी मुख्य तौर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करती है। जिला कल्याण अधिकारी सिरसा ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को पत्र जारी करते हुए सूचित किया है कि इस कमेटी की प्रथम बैठक आगामी 9 जून को 12-00 बजे उपायुक्त महोदय सिरसा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के कमरा नंबर 63 में दोपहर 12-00 आयोजित की गई है।

 


नछतर सिंह मराड़ झोरड़़रोही को विजिलेंस मानिटरिंग कमेटी सिरसा का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति ने अपनी राजनीतिक पार्टी व विचारधारा से उपर उठकर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं तथा भाजपा पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मराड की नियुक्ति का स्वागत करते हुए बधाईयां दी। उल्लेखनीय है कि नछतर सिंह मराड़ की भाजपा पार्टी में स्वच्छ छवि है क्योंकि उन्होंने कभी अपने निजी स्वार्थों के लिए दलबदली ना करके हमेशा पार्टी हित में कार्य किया है। मराड ने 2019 व 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की थी परन्तु पार्टी शीर्षक नेतृत्व द्वारा इन्हें संगठन में मान-सम्मान का भरोसा देकर इनकों पार्टी संगठन में कार्य करने के आदेश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *