Home » देश » पी.ओ. स्टाफ ने लड़ाई झगड़े के मामले में बैल जम्पर को किया काबू

पी.ओ. स्टाफ ने लड़ाई झगड़े के मामले में बैल जम्पर को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

   

         डबवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ ने एक लड़ाई झगड़े के मामले में बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एक बेल जम्पर को काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान रोहित पुत्र शशी कुमार निवासी वार्ड न. 06 के रूप में हुई है । आरोपी रोहित इससे पहले अदालत से अभियोग न. 253/2017 धारा 147,149,323,506 भा.द.स. थाना शहर डबवाली में बेल जम्पर घोषित था । आरोपी को अभियोग न. 260/2022 धारा 174 ए में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *