Home » देश » अहमदाबाद विमान हादसे पर विप्र सेना ने व्यक्त की संवेदना

अहमदाबाद विमान हादसे पर विप्र सेना ने व्यक्त की संवेदना

Facebook
Twitter
WhatsApp
105 Views

सिरसा। विगत दिवस अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर विप्र सेना ने गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की। विप्र सेना के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि अचानक हुआ ये हादसा बड़ा दुखदायी है, क्योंकि इस हादसे में 250 से अधिक जानें चली गई। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दो मिनट में जो त्रासदी घटित हुई, उसने कई घरों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। यह सिर्फ  एक विमान हादसा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गहन मानवीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में विप्र सेना पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *