Home » देश » उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने जांची मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत  ने जांची मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

पंचायत उपचुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना सदर पुलिस ने रामपुरा बिश्नोइयां में किया फ्लैग मार्च*

15 जून को होने वाले पंचायत उपचुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने व निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने प्रभारी थाना सदर नि. ब्रह्म प्रकाश व प्रभारी चौकी गोरीवाला स.उप. नि. जयवीर सिंह व अन्य कर्मचारियों के साथ गांव रामपुरा बिश्नोईयां में आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लेग मार्च किया  । इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की । उप पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर गश्त जारी रखें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें । उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने नहीं दिया जाएगा और जिला पुलिस निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

पिछले दिनों ही पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने गांव में जनसभा के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए अपील की कि वे शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ मतदान करें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी से बचें । उन्होंने कहा कि हर मतदाता को बिना डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर दिया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक या उत्तेजक पोस्ट को शेयर करने से बचें और संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस को दें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *