Home » देश » मीटिंग में निर्णय: मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा ओबीसी समाज

मीटिंग में निर्णय: मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा ओबीसी समाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
79 Views

सांसद व विधायकों के समक्ष भी रखा जाएगा मामला
सिरसा। हिसार स्थित एचएयू विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जातिगत रणनीति को अंजाम दिए जाने के मामले में ओबीसी समाज की एक अह्म मीटिंग कंबोज धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस घटनाक्रम को तूल देने की कड़े शब्दों में निंदा की। ओबीसी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कुलपति द्वारा विद्यार्थियों की सभी मांगों को मान लिया गया था, लेकिन बावजूद इसके कुछ राजनीतिक दल के लोगों द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए मामले को तूल देने का काम किया जा रहा है, जोकि उचित नहीं है। मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर ओबीसी समाज की एक कमेटी बनाई गई है, जो उपायुक्त को सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी। कमेटी सभी विधायकों व सांसद को भी मामले संबंधी ज्ञापन सौंपेगी, ताकि इस मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके और कुलपति की छवि खराब करने वाले मौकापरस्त लोगों को जवाब दिया जा सके। इस मौके पर रामानंद निराणिया, मदनलाल नढा जिला प्रधान हरियाणा कंबोज सभा, रामचंद पूर्व विधायक, शीशपाल कंबोज, देसराज कंबोज हिसार, लाभ चंद कंबोज, कश्मीर चंद प्रधान कंबोज धर्मशाला, सतनामचंद रानियां कंबोज सभा प्रधान, राजेंद्र नढ़ा सचिव आढ़ती एसोसिएशन सिरसा, रमेश कंबोज पूर्व सरपंच, प्रेम कंबोज रिटायर्ड प्रिंसीपल, डा. केसी कंबोज, विनोद कंबोज एडवोकेट, लालचंद नेजाडेला, अमन चामल, संजीव कुमार कंबोज कालांवाली ब्लॉक, मोहन लाल नढ़ा प्रधान खैरेकां, खजानचंद नंबरदार, दीपक नढ़ा डबवाली सहित अन्य ओबीसी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *