Home » देश » चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शाह बेगम हुई सेवानिवृत्त्त

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शाह बेगम हुई सेवानिवृत्त्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। रानियां सीएचसी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शाह बेगम सेवानिवृत्त्त हो गई। उनकी सेवानिवृत्त्ति पर स्टाफ सदस्यों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। फार्मेसी अधिकारी आरके सुखचैन ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. औम प्रकाश ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों ने सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर शाह बेगम को सम्मानित किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने शाह बेगम को उपहार देकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा के साथ-साथ उनके स्वस्थ जीवन व बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्यातिथि डा. ओमप्रकाश ने कहा कि सेवानिवृत्त्ति सरकारी सेवा का माध्यम है। जो सरकारी सेवा में आया है, उसे एक दिन रिटायर होना ही है। उन्होंने शाह बेगम के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में अपनी सेवाओं व व्यवहार से अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों को भी शाह बेगम के कार्यकाल से सीखने की जरूरत है। स्टाफ के प्यार व सहयोग से उत्साहित शाह बेगम ने कहा कि स्टाफ द्वारा किए गए सहयोग व प्यार को वह हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर डा. साहिल, डा. दीक्षा, डा. डोली, सुपरीडेंट गुरबचन सिंह, फार्मेसी ऑफिसर प्रदीप जांदू सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *