Home » देश » डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
78 Views

आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि—डॉक्टर्स डे उन सभी चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जो विषम परिस्थितियों में भी हमारे जीवन को बचाने का कार्य करते हैं। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि डॉक्टर केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि समाज के रक्षक होते हैं। आइए, हम सब मिलकर उन सभी चिकित्सकों का धन्यवाद करें, जिन्होंने सेवा, समर्पण और साहस के साथ मानवता की रक्षा की है।”कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सेवाओं के महत्व, दवा दिवस, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय केप्धानाचार्यछा शुभकरण शर्मात्रों बच्चोंकोसंबोधित कहां की उन्हें अपने जीवन में डॉक्टर के प्रति पूर्ण रूप से निष्ठा रखनी चाहिए ताकि मैं हमारे जीवन की रक्षा भी करते हैं और मानवता को बचाने का कामभ करते हैंपो इस अवसर पर हमें कोशिश करनी चाहिए कि डॉक्टर हमारे जीवनकस्ट और उनको भगवान की तरह पूछना चाहिए, भाषण, और कविताओं के माध्यम से डॉक्टरों के योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर निम्नलिखित शिक्षकों व स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम में अपना योगदान दिया:शुभकरण शर्मा, प्रवीण कुमार, देशराज, प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, भारत भूषण, विनीत बजाज, प्रिंस छाबड़ा, गौरव, अवतार सिंह, मुंशी राम, प्रकाश कुमार, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेन्द्र सिंह, सुनीता कोहली, देशराज, दलजीत सिंह, सुनील खुराना, सरोज रानी एवं रचना मेहता आदि।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र की महत्ता से अवगत कराना तथा उनके मन में चिकित्सकों के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *