Home » देश » पुलिस कष्ट निवारण कमेटी ने बैठक में किया मामलों का निपटान

पुलिस कष्ट निवारण कमेटी ने बैठक में किया मामलों का निपटान

Facebook
Twitter
WhatsApp
104 Views

बैठक में पुलिस कर्मचारियों सहित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को भी किया शामिल

         डबवाली पुलिस की ओर से पुलिस कष्ट  निवारण कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें पुलिस कर्मचारियों सहित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को शामिल किया गया है । जिसमें चौकी देसूजोधा में सोमवार को बैठक हुई । जिसमें शिकायतों का समाधान किया गया है । यह कमेटी आगे भी निरंतर पुलिस उच्चाधिकारियों की मार्फत घरेलू कलह सहित अन्य मामलों का निपटारा करती रहेगी ।

           पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से थाने में आ रही शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें मौजूदा पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि यह कमेटी सदस्य थाने में आ रही लड़ाई झगड़ा व पारिवारिक कलह की शिकायतों सहित व अन्य शिकायतों का दोनों पार्टियों को आमने-सामने बैठकर समाधान करवाने का कार्य करती है । जिसमें कमेटी सदस्यों की ओर से तेरहवीं बैठक में कई मामलों का निपटान किया गया है । गठित कमेटी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर आत्मा राम सेवारत कर्मचारी शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *