नहीं आने दी जाएगी शहरी विकास में कोई कमी: शीशपाल केहरवाला
बोले, मतदाताओं का कांग्रेस के पक्ष में फैसला उचित
सिरसा। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि शहरवासियों ने जिस स्नेह व समर्थन के आधार पर नगरपालिका कालांवाली के चुनावों में कांग्रेस को ताकत दी है, वे उसके लिए सदैव मतदाताओं के आभारी रहेंगे। वे गुरुवार को कालांवाली के वार्ड नंबर 12 की जंगीर सिंह कॉलोनी में विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ कालांवाली नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन महेश झोरड़ भी थे। उपस्थित सैकड़ों कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए विधायक शीशपाल केहरवाला ने मतदाताओं के निर्णय को सही करार देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो विकास में भरोसा रखती है और सर्वसमाज की हितकारी है। अब मतदाताओं द्वारा कांग्रेस को दी गई विकास की जिम्मेदारी को अब कांग्रेस के नवनियुक्त चेयरमैन महेश झोरड़ अपने तमाम अन्य विजयी पार्षदों के साथ शहर के विकास की कायाकल्प करेंगे। वहीं नवनियुक्त चेयरमैन महेश झोरड़ ने भी वार्डवासियों के साथ-साथ सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इलाके के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने का भरोसा जताया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वार्डवासियों ने विधायक शीशपाल केहरवाला व नपा चेयरमैन महेश झोरड़ का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड के सभी गणमान्यजन मौजूद थे।
वार्ड 12 में मतदाताओं का जताया आभार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


