अनुष्का ने 5 स्वर्ण सहित सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार जीता
सिरसा। शहर के दिल्ली बाईपास रोड पर स्थित गिला स्वीमर्स क्लब द्वारा आयोजित 7वीं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर जिला स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में दी आर्यन स्कूल के साथ मिलकर काम कर रही स्पोट्र्स अकैडमी ऑफ इंडिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकेडमी हैड अनिल चौधरी ने बताया कि स्विमिंग प्रतियोगिता में अनुष्का ने 5 स्वर्ण पदक सहित सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार जीता, वहीं याना ने गोल्ड, रूबानी ने 2 गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज, जहाना ने गोल्ड, नमित ने रजत और कांस्य, महरीत ने गोल्ड, आरोही ने रजत पदक, अमायरा ने कांस्य पदक, अगम ने कांस्य पदक, कुंश ने कांस्य पदक, अदब ने कांस्य पदक जीतकर अकेडमी का नाम रोशन किया। स्पोट्र्स एकेडमी ऑफ इंडिया के हैड अनिल चौधरी ने बताया कि बहुत ही कम समय में स्पोट्र्स अकैडमी ऑफ इंडिया के बच्चों ने जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मौके पर स्पोट्र्स अकैडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अशोक और आनंद सिन्हा ने स्विमिंग कोच कुसुम के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि स्पोट्र्स अकैडमी ऑफ इंडिया भविष्य में भी और भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देकर बच्चों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने का काम करेगी।
स्पोट्र्स एकेडमी ऑफ इंडिया के तैराकों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


