Home » देश » बाबा ब्रह्मदास महाराज के सान्निध्य में बाढ़ पीडि़तों की सेवा में जुटे सेवादार

बाबा ब्रह्मदास महाराज के सान्निध्य में बाढ़ पीडि़तों की सेवा में जुटे सेवादार

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

सिरसा। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह, संघर सरिस्ता सिरसा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज व सेवादार पंजाब व हरियाणा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हंै। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि बाबा ब्रह्मदास महाराज सिरसा, फतेहाबाद के अलावा पंजाब के अबोहर, फाजिल्का, जलालाबाद व गुरुहरसहाय में बाढ़ पीडि़तों के को सूखा राशन, पशुओं के लिए हरा चारा, पानी व अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करवा रहे हंै। डेरे के सेवादार प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ पीडि़तों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचा रहे हंै। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह संघर सरिस्ता, सिरसा में सेवादार बाढ़ पीडि़तों के लिए जरूरतमंद सामान की किट तैयार कर पंजाब व हरियाणा के बाढ़ पीडि़तों को बाबा ब्रह्मदास महाराज के सान्निध्य में भेज रहे हंै और वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। बाबा ब्रह्मदास महाराज बाढ़ पीडि़तों के गांव-गांव जाकर उनके साथ दुख-दर्द सांझा करते हुए लोगों की हौंसलाफजाई कर रहे हंै। डेरे की ओर से बाढ़ पीडि़तों को हर संभव सहयोग किया जा रहा है, ताकि उन्हें विपदा की इस घड़ी से बाहर निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *