सिरसा । भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या की पावन भूमि पर 12 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में सिरसा जिला के भारत स्काउट एवं गाइड सिरसा के स्काउट मास्टर राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौबुरजा में शारीरिक शिक्षक के पद कार्यरत आनंद प्रकाश कारगवाल 39 बार रक्त दान कर जीवन बचाने के नेक कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न 2025 मे सम्मानित किया गया। फाउण्डेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि यह समारोह 12 सितंबर से 14 तक मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर का रक्तदान शिविर, रक्त दान जागरूकता रैली, रक्तदाताओं व समाज सेवाओं का परिचय सम्मेलन, एवं संगोष्ठी हुई। इस महोत्सव में भूटान, नेपाल सहित देश के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों एवं व उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के रक्तवीरो व समाज सेविका ने भाग लिया। इस अवसर पर सिरसा के आनंद प्रकाश कारगवाल स्काउट मास्टर को भी राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। आनंद प्रकाश कारगवाल ने यह श्रेय उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष फुटेला जी,भारत स्काउट एवं गाइड सिरसा के डीओसी डॉ इन्द्र सैंन जी और जिला सचिव सरदार सुखदेव सिंह ढिल्लों को दिया हैं।
सिरसा के रक्तवीर आनंद प्रकाश कारगवाल राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव अयोध्या में हुए सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


