Home » देश » चौकी सिंहपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में दो आरोपी किए गिरफ्तार

चौकी सिंहपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में दो आरोपी किए गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
136 Views

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी सिंहपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते दो आरोपियों अमरदीप सिंह उर्फ बिना पुत्र लीला सिंह व कुलवन्त सिंह उर्फ गग्गी पुत्र परमजीत सिंह निवासी सिंहपुरा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।

इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी सिंहपुरा सब इंस्पेक्टर चन्दन ने बताया कि दिनांक 08.10.2025 को जगपाल सिंह पुत्र चानण सिंह निवासी सिंहुपरा के ब्यान पर कि शाम 07 बजे उसका भाई अमृतपाल सिंह किसी काम से घर से निकला था । जो काफी समय होने के बाद भी घर नहीं आया । जो रात 09 बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई धर्मपूरा रोड़ पर बेहोश पड़ा है । जो उसने अपने भाई को ले जाकर सिविल अस्पताल में दाखिल किया । तो डॉ. साहब ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया । जो उसके भाई को आरोपियों द्वारा अधिक मात्रा में नशा दिए जाने से उसकी मौत हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । जो गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *