Home » हरियाणा » चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।

चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित महिला आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत की ओर से महिला आरोपी को मामले में कई बार नोटिस जारी कर पेश होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह बार-बार अदालत में हाजिर नहीं हुई। अदालत के आदेशों की अवहेलना पर माननीय अदालत ने 11 सितंबर 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाना सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम को महिला आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी भारती पत्नी विकास, निवासी सेक्टर 9‌ हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना पुलिस ने कहा कि अदालत से संबंधित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *