Home » देश » पराली प्रबन्धन के तहत जागरूकता कैंप आयोजित, किसानों को किया पराली न जलाने बारे जागरूक

पराली प्रबन्धन के तहत जागरूकता कैंप आयोजित, किसानों को किया पराली न जलाने बारे जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
9 Views
 फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया की उपस्थिति में रानियां में एक ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पराली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
एसडीएम पारस भागोरिया ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान पराली को जलाने की बजाय उसका प्रबंधन कर उसे आय का जरिया बना सकते हैं। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को पराली को खाद, पशुचारे और अन्य उत्पादों में बदलने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices