सिरसा। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (रजि. 1342) संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सिरसा डिपो प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की तथा मंच संचालन का दायित्व प्रदेश महामंत्री धर्मंेद्र कुमार सीवन ने कुशलतापूर्वक निभाया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यतीन्द्र सिंह अधिवक्ता एवं जिला अध्यक्ष भाजपा, सिरसा ने शिरकत की। जीवन ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय मजदूर संघ, चरणजीत वर्मा जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ सिरसा, अमन जांगड़ा, संदीप बाता, अजीत सिंह छौकर तथा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहर मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सीवन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि यतीन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे सिरसा डिपो के प्रत्येक कर्मचारी की जायज मांगों के समर्थन में सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वैध एवं जनहितकारी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके। उन्होंने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि संगठित कर्मचारी ही सशक्त हरियाणा का आधार हैं। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहर ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ हमेशा से कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर 2025 की वार्ता में जो मांगें मानी गई थीं, उन्हें शीघ्र लागू करवाया जाएगा और जो मांगें वित्त विभाग में लंबित हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द निकलवाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का हर पदाधिकारी और सदस्य कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है।
जीवन ठाकुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का मूलमंत्र देश हित में श्रमिक हित है। उन्होंने कहा कि सिरसा डिपो की यह बैठक कर्मचारियों की जागरूकता और संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं को धरातल पर सुलझाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सिरसा डिपो का यह अधिवेशन संगठन की एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्मचारियों ने एक स्वर में संगठन के समर्थन में नारे लगाए, वह दर्शाता है कि सिरसा डिपो का हर साथी संगठन की ताकत और अनुशासन में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके सदस्यों की निष्ठा और एकता में निहित है और यही भावना संगठन को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसके पश्चात संदीप बाता और अजीत सिंह छौकर ने अपने सामुहिक विचार रखे और अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब हर सदस्य जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग के कर्मचारी मेहनती और समर्पित हैं, और संगठन के सहयोग से उनकी आवाज़ और बुलंद होगी। बैठक में अन्य संगठनों से आए भीमसिंह चक्कां, लाधू राम, सुरेन्द्र बैरागी एवं चमनलाल ने भी विचार व्यक्त किए और संगठन की कार्यप्रणाली की सराहना की। इसके पश्चात संगठन की रीति नीति अनुसार प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सीवन ने सिरसा डिपो की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें डिपो प्रधान सुरेन्द्र निराणियां, वरिष्ठ उप प्रधान बिट्टू रुंदला, उप प्रधान संदीप, सचिव विनोद स्वामी खारिया, संगठन मंत्री बजरंग, कार्यालय प्रमुख अंकित शर्मा, मुख्य सलाहकार विनोद लांबा, प्रेस सचिव होशियार कुसुंभी, कोषाध्यक्ष जगतार व ऑडिटर संजय को चुना गया। अंत में नवनियुक्त सिरसा डिपो प्रधान सुरेन्द्र निराणियां ने अपने संबोधन में संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
सिरसा डिपो में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026