सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में नशा मुक्त राष्ट्र और साइबर क्राइम से कैसे बचें, विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश कुमार एस आई इंचार्ज पुलिस चौकी जे जे कॉलोनी सिरसा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एस आई चरणजीत सिंह पुलिस चौकी सिटी सिरसा, मोहनलाल, जगबीर सिंह एएसआई इंचार्ज चौकी सब्जी मंडी सिरसा व सीमा रहे। मदन मलिक प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथिगण का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने की। अपने संबोधन में चमन भारतीय शिक्षाविद ने कहा कि साइबर क्राइम एक अपराध और जुआ है और जुए की परिभाषा यही है कि जुआ किसी का नहीं हुआ। इसमें हमें लगता है कि हमारे पास पैसे आ रहे हैं, हम जीत रहे हैं, लेकिन हमारे बैंक अकाउंट में कभी पैसे नहीं आते और साइबर क्राइम में शिकायत होती है और सारे के सारे पैसों पर होल्ड लग जाता है। इससे हमारा समय भी बर्बाद होता है, धन भी बर्बाद होता है और हमें निराशा हाथ लगती है। हमें ऐसे गोरखधंधों से बचना चाहिए और कभी भी अपना ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए। मुख्य अतिथि सतीश कुमार एस आई इंचार्ज ने बताया कि हमें नशों से दूर रहना चाहिए। यह नशे हमारे जीवन को बर्बाद कर देते हैं। विद्यार्थी जीवन एक कच्चे घड़े के समान होता है, आपको समय-समय पर पुलिस विभाग टीम जागरूक करने आती है और आप यह संदेश सुनकर सभी जगह इसका प्रचार-प्रसार करें कि हम स्वयं नशों से दूर रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट का प्रयोग करेंगे। मंच संचालन अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर रीतेंद्र कुमार पांडे, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, सुरेश गिरी, नवजीत, दर्शन, जय कर्ण, सुशील कुमार, नरेश कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
सेमीनार में विद्यार्थियों को किया नशे व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026