Home » देश » सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित भगौड़े को काबू किया ।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित भगौड़े को काबू किया ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
225 Views
सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित भगौड़े को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हन्नी पुत्र राजकुमार वासी प्रेम नगर सिरसा के रूप में हुई है ।उन्होने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत सिविल लाइन थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । उन्होने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी व्यक्ति को बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी अदालत से हाजिर नही हुआ । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत द्वारा आरोपी को 1 अगस्त 2025 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रेम नगर क्षेत्र से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *