Home » हरियाणा » मोटरसाइकिल सवार दो युवक 15 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

मोटरसाइकिल सवार दो युवक 15 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू । 

Facebook
Twitter
WhatsApp
118 Views
सिरसा…...पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कुत्ताबढ़ क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 15 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐलनाबाद सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी नाईवाला हाल ढाणी सतनाम सिंह व गुरमेल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ढाणी सतनाम सिंह जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कुत्ताबढ़ की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर मौका से भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा 15 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवकों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *