Home » हरियाणा » 3 किलो 180 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू ।

3 किलो 180 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
111 Views
सिरसा….. जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव करीवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जा से हजारों रूपए की तीन किलो 180 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान जसवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी करीवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव करीवाला की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव करीवाला के नजदीक पंहुची तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल के वापस मोड़कर भागने की प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से तीन किलो 180 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *