सिरसा: 31 अक्तूबर:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में लगभग इक्कीस वर्ष की शानदार सेवाएं प्रदत्त करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए। एक काबिल एकेडमिक और स्पोर्ट्स प्रोफेशनल के तौर पर डॉ. बलदेव सिंह का फिजिकल एजुकेशन, हॉकी टीमों को कोचिंग देने और स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ऑरगेनाइज़ करने में लंबा करियर रहा है। सिरसा जिला के गाँव संत नगर में जन्मे पले डॉ. बलदेव सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से 1986 में बीए; 1988 में शारीरिक शिक्षा में एमए और 2003 में पीएच-डी की उपाधि हासिल की। उन्होंने 2003 में एनआईएस पटियाला से हॉकी कोचिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया। डॉ. बलदेव सिंह ने नामधारी स्पोर्ट्स अकेडमी, श्री जीवन नगर (सिरसा) व राजकीय उच्च विद्यालय, नकौड़ा में हॉकी कोच व पीटीआई के तौर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं और अगस्त 2004 में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में नियुक्ति पाते हुए फ़िरोज़ गाँधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, आदमपुर में कार्यभार ग्रहण किया। अगस्त 2010 से अपनी सेवानिवृत्ति तक डॉ. बलदेव सिंह ने राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. बलदेव सिंह की कोचिंग में दो ओलम्पियन और आठ खिलाड़ी हॉकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और अंतःविश्वविद्यालय स्तर तक हॉकी टीम ने जीत हासिल की है। डॉ. बलदेव सिंह ने स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक की बहुत सी खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न करवाई हैं। एक पुस्तक के अलावा उनके तरह शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और वह नौं शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत कर चुके हैं। 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्ति वाले दिन डॉ. बलदेव सिंह को प्रोफेसर पद हेतु उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला में समिति के समक्ष आमंत्रित किया गया है। डॉ. बलदेव सिंह की इन उपलब्धियों, उनकी कार्य शैली और उनकी व्यवसायिक निपुणता के लिए प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह व वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य डॉ. हरविंदर सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए उनकी सेवानिवृत्ति पर उन्हें मुबारक़बाद प्रदान की है और उनके आगामी सुखद, सफल, समृद्ध एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकानाएं व्यक्त की हैं। डॉ. बलदेव सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 3 नवंबर को महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
जीएनसी सिरसा के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह हुए सेवानिवृत्त
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026