Home » हरियाणा » श्याम मंदिर में कभी नहीं आएगी बिजली की समस्या, अब लगेगा सोलर प्लांट : मनीष सिंगला

श्याम मंदिर में कभी नहीं आएगी बिजली की समस्या, अब लगेगा सोलर प्लांट : मनीष सिंगला

Facebook
Twitter
WhatsApp
124 Views

सिरसा। नौहरिया बाज़ार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम जन्मोत्सव अभूतपूर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों की भारी भीड़ ने श्याम बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस विशेष अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला विशेष रूप से पहुंचे और ज्योत प्रवजल्लित की। उन्होंने श्याम बाबा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मनीष सिंगला ने सबसे महत्वपूर्ण और भविष्योन्मुखी घोषणा की गई, जिसने सभी भक्तों को हर्षित कर दिया। मंच से जानकारी साझा करते हुए मनीष सिंगला ने बताया कि हरियाणा के जेल मंत्री अरविंद शर्मा की तरफ़ से प्राचीन श्री श्याम मंदिर को एक बड़ी सौगात दी जा रही है। मंत्री जी की ओर से मंदिर परिसर में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। मनीष सिंगला ने बताया, “यह पहल न केवल मंदिर को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। यह सोलर प्लांट मंदिर परिसर को ग्रीन एनर्जी से रोशन करेगा और बिजली के व्यय को कम करने में सहायक होगा।” मनीष सिंगला ने जब अपने सुमधुर और मनमोहक भजनों का गायन शुरू किया, तो उपस्थित सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल झूम उठा। बेटे को इतनी तन्मयता से भजन गाते और भक्तों को भाव-विभोर करते देख उनके पिता, प्रोफेसर गणेशी लाल, अत्यंत भावुक हो गए। अपने पुत्र के प्रति स्नेह और गर्व से भरकर उन्होंने स्वयं मंच संभाला। इसके बाद, पिता-पुत्र की इस अद्वितीय जोड़ी ने साथ मिलकर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी जुगलबंदी ने समां बांध दिया और उपस्थित सभी लोगों की आँखें श्रद्धा और भक्ति से नम हो गईं। मंदिर प्रबंधक समिति ने सिंगला परिवार को सम्मानित भी किया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, श्री अग्रवाल सभा के प्रधान जेपी गुप्ता, योगेश बिज़ारनिया, तेजपाल शर्मा, अश्वनी बंसल, राजेश बांसल, विकास कोचरी, नवीन गोयल, रमन सर्राफ, हर्ष महिपाल, राजेश गोयल, अनिल गाबा, दीपक गुप्ता, मनीष सोनी हेमंत साहुवाला,राजेश सिंगला, राजकुमार सर्राफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *