Home » हरियाणा » जागरण एवं भंडारे के साथ ही दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न

जागरण एवं भंडारे के साथ ही दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views

सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव के तहत भव्य भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बगीची धाम में विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। ललित गोयल भूना ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्यम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई और बाबा की आरती की गई। सदैव की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, बाबा की महिमा गाते रहो, रुक नहीं पाएगा-जब बाबा तुम्हें बुलाएगा, छोडेंग़े ना हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद दिल्ली से आई भजन गायिका दिवंकल शर्मा ने बाबा श्याम के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाते हुए भजन- श्याम बाबा का जन्मदिन आया, आएगा वो आएगा नीले चढ़ के आएगा, बिन मांगे नाव खे रहा है नसीबों से ज्यादा दे रहा है, भर दे श्याम झोली भर दे, कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में, बाबा श्याम का जादू सर चढ़ के बोलेगा, खाटू वाले श्याम धणी तेरी चर्चा हो रही सै, खाटू वाले मेरा परिवार तेरे हवाले खाटू वाले, आयो सांवरियो सरकार नीलै पै चढ़ कै सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। रात को सवा नौ बजे बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कई केक भी काटे गए और भव्य आतिशबाजी की गई। रात को भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices