101 Views
पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में खुला दरबार लगाकर,पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर तुंरत प्रभाव से निदान किया ।
सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी कर समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि के लिए काम करें :- एसपी ।
सिरसा…….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन में सप्ताहिक जनरल परेड़ की सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किया । निरीक्षण उपरांत पुलिस जवानों को शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहने तथा अनुशासित रहने के लिए परेड़ करवाई करवाई गई । इस अवसर पर पुलिस जवानों की शारीरिक फिटनेस की जांच करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर नियमित रूप से योगा अभ्यास करना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी भागदौड़ भरी होती है,इसलिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को प्रतिदिन योगा अभ्यास कर अपने आप को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा समाज हित में कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें । प्राथमिकात के आधार पर उनकी सुनवाई कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने की कोशिश करनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अनुसंधानकर्ता का कार्य पेंडिग नही होना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी जन सेवा का बेहतरीन माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी कर समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि के लिए काम करना चाहिए । पुलिस कर्मचारी को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात मेहनत में लग जाना चाहिए । जनरल परेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने थाना क्षेत्रों में राईडरों पर तैनात पुलिस कर्मचारिरयों से कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक पुलिस कर्मी अहम भूमिका निभाएं तथा अपनी ड्यूटी के दौरान बारिकी से प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने उपरांत ही जाने दें । उन्होंने कहा की हुंगदड़बाजी कर आमजन की शांति भंग कर कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । जरनल परड़े उपरांत पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में बैठकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर तुरंत प्रभाव से उनका निदान करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी पहली प्राथमिकता । पुलिस अधीक्षक ने जरनल परेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को मिलकर काम करना होगा । उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगा,सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी नेक नियति व ईमानदारी से काम कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करें ।
Post Views: 79


